'कोई पछतावा नहीं, माफी तभी मागूंगा जब...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा ने मुंबई पुलिस से क्या कहा?

Kunal Kamra 'Traitor' Row : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई अपनी विवादास्पद टिप्पणी के बारे में कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम को 'गद्दार' कहे जाने पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक कामरा ने मुंबई पुलिस से कहा कि वह माफी केवल तभी मांगेंगे जब कोर्ट उनसे कहेगा।

Kunal Kamra 'Traitor' Row : कॉमेडियन कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई अपनी विवादास्पद टिप्पणी के बारे में कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम को 'गद्दार' कहे जाने पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक कामरा ने मुंबई पुलिस से कहा कि वह माफी केवल तभी मांगेंगे जब कोर्ट उनसे कहेगा। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि तमिलनाडु में मौजूद कामरा ने मुंबई पुलिस से बातचीत में इस अफवाह को खारिज किया कि शिंदे को निशाना बनाने के लिए उन्हें विपक्ष से पैसा मिला है। सूत्रों का कहना है कि कॉमेडियन ने पुलिस को अपना वित्तीय स्रोतों की जांच करने की अनुमति दी। कामरा ने दावा किया कि इस तरह का कोई भी भुगतान उन्हें नहीं हुआ है।

kunal kamra

शिंदे पर कामरा की टिप्पणी पर विवाद।

‘वामपंथी उदारवादियों को सबक सिखाया जाएगा'

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई अपमाजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। फडणवीस ने यह भी कहा कि ऐसे निंदनीय कृत्यों का समर्थन करने वाले ‘अर्बन नक्सलियों’ और ‘वामपंथी उदारवादियों’ को सबक सिखाया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह बयान शिंदे के खिलाफ कामरा की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच आया है।

End of Feed