देश

वित्त मंत्रालय के सचिव अजय सेठ को वित्त सचिव के रूप में किया गया नामित

Ajay Seth: वित्त मंत्रालय के सचिव अजय सेठ को वित्त सचिव के रूप में नामित किया गया है।

Image

सचिव अजय सेठ को वित्त सचिव के रूप में किया गया नामित

Ajay Seth: वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ को वित्त सचिव के रूप में नामित किया है। कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अजय सेठ ने अप्रैल 2021 में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

बता दें, अजय सेठ देश के बजट को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। अजय सेठ वार्षिक वित्तीय विवरण को अंतिम रूप देने की देखरेख के लिए एक प्रमुख व्यक्ति हैं। वित्त मंत्रालय में अपने पिछले कार्यकाल में अजय सेठ ने 2000 से 2004 के बीच व्यय विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव और निदेशक के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई की हुई है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article