देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले हफ्ते पटरी पर उतरने जा रही है और इसके साथ ही भारतीय रेल यात्रियों को एक बिल्कुल नया अनुभव देने जा रही है। यह ट्रेन तेज,आरामदायक और नियमों में भी सबसे अलग होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में वेटिंग का झंझट ही नहीं होगा, मतलब सिर्फ कंफर्म टिकट पर ही यात्रा हो सकेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में वेटिंग नहीं (फोटो- Indian Railways)
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा का नियम
- वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में न RAC होगा, न वेटिंग लिस्ट
- मतलब, या तो कन्फर्म टिकट, नहीं तो टिकट नहीं
- आधे बर्थ या शेयरिंग की झंझट पूरी तरह खत्म
- न्यूनतम किराया 400 किमी के बराबर, चाहे दूरी कम हो, कम से कम 400 किमी का किराया देना होगा
- यह फैसला यात्रियों को पक्का बर्थ और बेहतर सुविधा देने के लिए लिया गया है
किराया (400 किमी तक):
- 3AC – ₹960
- 2AC – ₹1240
- 1AC – ₹1520
- GST अलग से लगेगा
कितनी दूरी, कितना किराया (1000 किमी)
- 3AC: ₹2400
- 2AC: ₹3100
- 1AC: ₹3800
2000 किमी पर किराया
- 3AC: ₹4800
- 2AC: ₹6200
- 1AC: ₹7600
3000 किमी पर किराया
- 3AC: ₹7200
- 2AC: ₹9300
- 1AC: ₹11400
तेज रफ्तार, सुरक्षित सफर
- ट्रेन की क्षमता: 180 किमी/घंटा
- लेकिन सुरक्षा के लिहाज से चलेगी 130 किमी/घंटा तक
- मौजूदा राजधानी से करीब 3 घंटे कम समय में सफर
लग्जरी अनुभव
ओवरनाइट यात्रा वाली ये ट्रेन अब यात्रियों को एक नया लग्जरी अनुभव देने जा रही है। यह ऐसी ट्रेन होगी जो रात में चलकर सुबह यात्रियों को उनकी मंज़िल पर पहुंचाएगी, जिससे समय की भी बचत होगी और सफर भी आरामदेह बनेगा। ट्रेन में बेहतर कुशन वाले बर्थ, कम शोर और आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम होगा, जिससे पूरी यात्रा स्मूद और थकान-रहित महसूस होगी। ऑटोमैटिक दरवाज़े, उन्नत तकनीक और कवच सुरक्षा सिस्टम के साथ इमरजेंसी टॉक-बैक सुविधा इसे सुरक्षा के लिहाज से भी खास बनाती है।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच
इस ट्रेन का पहला रूट हावड़ा से गुवाहाटी होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम के कई जिलों से होकर गुजरेगी और इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं। किराया राजधानी एक्सप्रेस से थोड़ा ज्यादा होगा, लेकिन सुविधाओं के मामले में यह उससे आगे मानी जा रही है। आराम, बेहतर स्पीड और पूरी तरह कन्फ़र्म सीट की गारंटी इसे खास बनाती है।
