अंतरराष्ट्रीय चैनलों के एक्स अकाउंट ब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं, आईटी मंत्रालय ने दी जानकारी; X को भारत की दो-टूक

भारत सरकार ने एक्स के इस दावे को सिरे खारिज कर दिया है कि उसने 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स समेत 2000 से अधिक खातों को ब्लॉक करने का आदेश दिया था। बयान में कहा गया है कि सरकार 5 जुलाई 2025 की देर रात से लगातार एक्स के साथ संपर्क में थी।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कुछ अंतरराष्ट्रीय समाचार नेटवर्क के एक्स हैंडल को ब्लॉक करने के लिए कोई नया आदेश जारी करने से इनकार किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सरकार ने 3 जुलाई, 2025 को कोई नया ब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया है और रॉयटर्स एवं रॉयटर्स वर्ल्ड सहित किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को ब्लॉक करने का उसका कोई इरादा नहीं है। जैसे ही भारत में एक्स प्लेटफॉर्म पर रॉयटर्स और रॉयटर्स वर्ल्ड को ब्लॉक किया गया, सरकार ने तुरंत एक्स को उन्हें अनब्लॉक करने के लिए लिखा।

India

अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनलों के एक्स अकाउंट ब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं: आईटी मंत्रालय

बयान में कहा गया है कि सरकार 5 जुलाई 2025 की देर रात से लगातार एक्स के साथ संपर्क में थी और सख्ती से प्रयास कर रही थी। एक्स ने अनावश्यक रूप से प्रक्रिया में शामिल तकनीकी पहलुओं का फायदा उठाया और यूआरएल को अनब्लॉक नहीं किया। हालांकि, प्रति घंटे के आधार पर काफी फॉलोअप के बाद एक्स ने अंततः 6 जुलाई 2025 को रात 9 बजे के बाद रॉयटर्स और अन्य यूआरएल को अनब्लॉक कर दिया। रॉयटर्स को अनब्लॉक करने में उन्हें 21 घंटे से अधिक का समय लगा।

End of Feed