जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर किसी को ना मिले छूट, बोले- आरएसएस चीफ मोहन भागवत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 01:01 PM IST

नागपुर में दशहरे की रैली के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या कानून देश के हित में है। किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के लिए जरूरी
  • जनसंख्या असंतुलन से बचने की जरूरत
  • ईस्ट तिमोर- कोसोवो का दिया हवाला

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने के मुद्दे पर अलग अलग दल केंद्र सरकार के नजरिए करते हैं। एआईएमआईएम जैसे दल तो पहले से ही कहते आ रहे हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र की तरफ ले जाने की कवायद जारी है। एनडीए की सरकार आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। इस मुद्दे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर स्पष्ट राय रखी और कहा कि जनसंख्या नियंत्रण राष्ट्रीय हित के लिए और इस मुद्दे पर किसी को छूट नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो असंतुलन की स्थिति पैदा होगी और नतीजा यह होगा ईस्ट तिमोर और कोसोवो जैसे देश बन जाएंगे।

'जनसंख्या नीति पर व्यापक विचार हो'

End of Feed