वक्फ बिल वाले JPC रिपोर्ट पर विपक्ष यदि असहमति नोट लगाता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं, लोकसभा में बोले गृह मंत्री

Waqf Bill report : वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्ष को गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जवाव दिया। गृह मंत्री ने कहा कि जेपीसी की इस रिपोर्ट पर विपक्ष यदि अपना असहमति नोट लगाना चाहता है तो लगाए, सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

Waqf Bill report : वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमलावर विपक्ष को गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जवाव दिया। गृह मंत्री ने कहा कि जेपीसी की इस रिपोर्ट पर विपक्ष यदि अपना असहमति नोट लगाना चाहता है तो लगाए, सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन यह असहमति नोट संसदीय प्रणाली के कामकाज के अनुरूप होना चाहिए। वक्फ संसदीय बिल के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच जेपीसी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की।

Amit Shah

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह।

जगदंबिका पाल ने रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा

समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा। साथ ही, उन्होंने समिति के समक्ष आए साक्ष्यों का रिकॉर्ड भी सदन में रखा।

End of Feed