तमिलनाडु में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? राहुल गांधी ने कनिमोझी के साथ की अहम बैठक

Tamil Nadu Elections: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और द्रमुक नेता कनिमोझी ने बुधवार को बैठक की, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर फिलहाल कोई सहमति नहीं बनी है।

Tamil Nadu Elections: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और द्रमुक नेता कनिमोझी ने बुधवार को बैठक की, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर फिलहाल कोई सहमति नहीं बनी है। सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई इस बैठक में सीटों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।

Rahul Gandhi Kanimozhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (बाएं) और द्रमुक नेता कनिमोझी (दाएं)

सीट बंटवारे पर गतिरोध बरकरार

हिंदी समाचार एजेंसी भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया, ''दोनों नेताओं ने उन मुद्दों पर चर्चा की जिन्हें हल करने की आवश्यकता है। हालांकि, बैठक में कांग्रेस की सीटों की संख्या पर चर्चा नहीं हुई।'' कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के नेता इस बार विधानसभा चुनाव में कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ सत्ता में समुचित भागीदारी चाहते हैं, लेकिन द्रमुक कांग्रेस को पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीट देने की इच्छुक नहीं है।

End of Feed