न बैनर-पोस्टर, न होर्डिंग, न रोड शो... UP दौरे से पहले विनोद तावड़े का पदाधिकारियों को सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा ने अभी से इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। तावड़े को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने एक ऐसे नेता पर भरोसा जताया है, जिसे चुनाव और संगठन दोनों का लंबा अनुभव है।

Vinod Tawde UP Visit: उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े पहली बार पांच सितंबर को राज्य के दौरे पर पहुंच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अपने इस दौरे को लेकर तावड़े ने राज्य के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। तावड़े ने कहा है कि उनके स्वागत में राज्य में कोई बैनर-पोस्टर और होर्डिंग न लगाई जाए। इसके अलावा उन्होंने कोई रोड शो निकालने के लिए भी पदाधिकारियों को मना किया है। तावड़े का कहना है कि इससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि तावड़े लखनऊ पहुंचते ही संगठन की अहम बैठक लेंगे।

Vinod Tawde

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने हैं विधानसभा चुनाव।

वरिष्ठ नेताओं-संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक

सूत्रों का कहना है कि यूपी प्रवास के दौरान तावड़े लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने और चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर भी मंथन किया जाएगा। भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद विनोद तावड़े का यह पहला यूपी दौरा है। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा ने अभी से इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। तावड़े को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने एक ऐसे नेता पर भरोसा जताया है, जिसे चुनाव और संगठन दोनों का लंबा अनुभव है।

End of Feed