नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने मांगे पिता के लिए वोट, कहा-NDA घोषित करे सीएम उम्मीदवार; क्या सियासत में करेंगे एंट्री?

निशांत ने कहा, मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि जन-जन के बीच जाकर पिताजी की नीतियों और 19 साल में उन्होंने विकास का जो काम किया है, उसे उन तक पहुंचाए।

Nishant Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने मंगलवार को अपने पिता के लिए वोट मांगे। इसके साथ ही फिर सवाल तैरने लगे कि क्या निशांत देर-सवेर सियासत में एंट्री लेंगे। निशांत ने प्रदेश के युवाओं और हर उम्र व तबके के लोगों से उनके पिता को वोट देने का आह्वान किया है। निशांत से मंगलवार को जब पत्रकारों ने यह पूछा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पिता को लाडला मुख्यमंत्री बताया, तो उन्होंने कहा,गठबंधन है तो वह बोलेंगे ही, अच्छा है। उन्होंने (नीतीश कुमार) अच्छा काम जो किया है।

Nishant kumar

निशांत कुमार

अपने पिता के लिए वोट मांगे

उन्होंने कहा, हम आप मीडिया के माध्यम से राज्य के युवाओं और हर उम्र और तबके के लोगों से आह्वान करेंगे कि वे उन्हें वोट दें। पिता जी ने प्रदेश का विकास किया है। पिछली बार आप लोगों ने 43 सीट दीं तब भी उन्होंने विकास का काम जारी रखा, तो इस बार सीट बढ़ाने की जरूरत है ताकि पिताजी आगे भी विकास कार्यों को जारी रखें।

End of Feed