28 जनवरी को नीतीश का शपथ लेना लगभग तय, भाजपा-जेडीयू में डील पक्की, सरकार चलाने का फॉर्मूला भी तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 12:59 PM IST

Bihar Political Crisis: सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार अगले 48 घंटों में इस्तीफा दे सकते हैं और 28 जनवरी को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Bihar Political Crisis: बिहार में मची सियासी उथलपुथल के बीच भाजपा और जदूय के बीच सरकार गठन का फार्मूला तय कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है। नई सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे और भाजपा के दो डिप्टी सीएम होंगे। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार अगले 48 घंटों में इस्तीफा दे सकते हैं और 28 जनवरी को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नई सरकार में सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही यह भी तय कर लिया गया है कि भाजपा और जदूय आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव भी मिलकर ही लड़ेंगे। मोटे तौर पर भाजापा-जदयू सरकार के समय जो मंत्रालय बटवारे का फार्मूला था वहीं रहने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है।

End of Feed