JDU में उठापटक: नीतीश बने पार्टी के नए अध्यक्ष, दिल्ली में समर्थकों ने छेड़ी PM उम्मीदवार बनाने की मुहिम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 29, 2023, 01:53 PM IST

Nitish Kumar PM Candidate: जेडीयू की यह बैठक दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के कुछ ही दिनों बाद हो रही है। गठबंधन का हिस्सा जदयू अब राज्य में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के साथ गहन बातचीत करेगा।

Nitish Kumar PM Candidate: दिल्ली में आज जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचे थे। कई सियासी कयासों के बीच ये बैठक हो रही है। जेडीयू में अध्यक्ष पद को लेकर छिड़ी चर्चा पर भी आज विराम लग गया। ललन सिंह ने आज अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान संभाल ली। बैठक में जेडीयू नेता और मंत्री बिजेंद्र यादव ने नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने प्रस्ताव रखा जिस पर नीतीश ने कहा, मैं तैयार हूं। ललन सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

Nitish JDU meeting

नीतीश कुमार

नीतीश के समर्थन में नारेबाजी

इस बीच दिल्ली में नीतीश के समर्थक उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मुहिम में जुट गए हैं। दिल्ली में जेडीयू मुख्यालय के बाहर पहले ही नीतीश के बड़े कटआउट लगाए जा चुके थे। आज दिल्ली कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के बाहर नीतीश समर्थक नेताओं ने उनके पक्ष में नारेबाजी की। इन्होंने नारे लगाए, देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो। इससे पहले भी नीतीश को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मुहिम उनके समर्थक छेड़ते रहे हैं।

End of Feed