पटना में राबड़ी आवास के करीब पहुंचे नीतीश, नए ठिकाने पर ठेले-ट्राली से पहुंचाया गया फर्नीचर, देखें-Video

नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपना आधिकारिक आवास ‘1 अणे मार्ग’ खाली कर दिया है और उनका सामान ‘7 सर्कुलर रोड’ शिफ्ट किया गया है, जो लालू यादव के घर के पास है। अब दोनों दिग्गज पड़ोसी होंगे। नीतीश कुमार के आवास खाली करने के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ‘1 अणे मार्ग’ में शिफ्ट होंगे। वहीं, 7 सर्कुलर रोड स्थित नया बंगला नीतीश कुमार के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है और जल्द ही उनके गृह प्रवेश की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग' को खाली कर दिया है। शुक्रवार को उनके निजी सामान, किताबों और पौधों को ट्रैक्टरों के जरिए उनके नए पते '7 सर्कुलर रोड' पर शिफ्ट किया गया।

nitish kumar news

नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग' को खाली कर दिया है।

यह नया बंगला राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास के बेहद करीब है, जिससे अब ये दोनों दिग्गज पड़ोसी बन गए हैं। नीतीश कुमार के जाने के बाद अब वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस आवास में शिफ्ट होंगे।

End of Feed