Election 2024: विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस' ('INDIA') पर भाजपा समेत एनडीए के साथी लगातार निशाना साथ रहे हैं। इस बीच मुंबई में होने वाली इंडिया की अगली बैठक को लेकर नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि अभी गठबंधन में और भी दल शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपना प्लान भी बताया।
विपक्षी दलों की बैठक के लिए क्या है नीतीश कुमार का प्लान?
क्या है नीतीश कुमार का असल प्लान?
मीडिया ने जब नीतीश कुमार से ये पूछा कि मुंबई में जो बैठक होने वाली है उस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि क्या सवाल खड़ा हो रहा है हम तो जा रहे हैं। मुझे कुछ नहीं चाहिए व्यक्तिगत, हम तो सबको एकजुट करना चाहते हैं। हम तो शुरू से ही बोलते हैं, कोई क्या बोलता है उससे कोई मतलब नहीं है। कुछ और पार्टियां भी हमारे गठबंधन से जुड़ रही हैं। सब मिलकर कौन-कौन कहां-कहां से चुनाव लड़ेगा ये सब जल्दी तय करने की कोशिश होगी।
भाजपा के आरोपों पर क्या बोले नीतीश कुमार?
जब मीडिया ने ये कहा कि भाजपा के नेता ये कह रहे हैं कि आपसे बिहार नहीं संभल रहा है। इसके जवाब में नीतीश ने कहा कि 'इन सभी बातों का कोई मतलब नहीं है। हमारे बारे में जो भी बोलते हैं मैं ध्यान भी नहीं देता हूं।' नीतीश कुमार ये दावा कर रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए वो बस सभी को एकजुट करना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी ने बढ़ाई है सबकी टेंशन
राजद सांसद मनोज झा ने आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि AAP बिहार में चुनाव लड़ेगी। मनोज झा ने बोला कि "जब इंडिया गठबंधन की नींव रखी जा रही थी तो कुछ सिद्धांत बनाए गए थे। इस पर विस्तृत बातचीत हुई थी। इन सिद्धांतों के बारे में इस बयान को अलग रखते हुए, मुझे लगता है कि वे (AAP) उन सिद्धांतों का पालन करेंगे।"
वहीं आप नेता संदीप पाठक के बयान पर जदयू विधायक नीरज कुमार ने कहा कि "हर पार्टी को अपना विस्तार करने का अधिकार है। हम अन्य राज्यों में भी विस्तार करते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे और संजय सिंह दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम एक साथ लड़ेंगे। राज्यों के भीतर इंडिया गठबंधन के मतभेद समय के साथ हल हो जाएंगे।"
