देश

Nitish Resignation: नीतीश कुमार ने दिया बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, बिहार में दो दशक के शासन का अंत

Nitish Kumar Resigns as Bihar CM:नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Image

नीतीश कुमार ने दिया बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Nitish Kumar Resigns as Bihar CM: नीतीश कुमार (Nitish Kumar Resignation) ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि बिहार की राजनीति में मंगलवार यानी 14 अप्रैल 2026 को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अब बड़ा सवाल यह है कि नीतीश किसे अपना उत्तराधिकारी चुनेंगे, यह भी फाइनल हो जाएगा, लेकिन वह नाम कौन होगा, इसे लेकर सिर्फ अटकलें ही अटकलें हैं।

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? इस सवाल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बिहार में मीटिंग पर मीटिंग चल रही है। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के बीच कई मीटिंग हो चुकी हैं। काफी दिनों से कयास थे कि नीतीश मंगलवार यानी 14 अप्रैल को सीएम पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं, अब साफ है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर एक संदेश शेयर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि अब नई सरकार राज्य की जिम्मेदारी संभालेगी, जिसमें उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 से शुरू हुए एनडीए शासन का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ और सभी वर्गों—हिंदू, मुस्लिम, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित—के विकास के लिए लगातार काम किया गया।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। आगे की योजना के तहत 2025 से 2030 तक “7 निश्चय-3” कार्यक्रम के जरिए राज्य के विकास को और गति देने की बात कही।

नीतीश कुमार ने Narendra Modi और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया और विश्वास जताया कि बिहार तेजी से आगे बढ़कर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

अंत में उन्होंने बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य में आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे और नई सरकार इस दिशा में काम को आगे बढ़ाएगी।"

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर एक संदेश शेयर किया

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर एक संदेश शेयर किया

बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत

बता दें कि इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली थी। इसी के साथ बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत होने जा रहा है। उन्होंने 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 30 मार्च को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 14 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, इस प्रक्रिया के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ पटना पहुंचे।

202 विधायकों वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19 और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के पांच विधायक शामिल हैं। इन दलों का नेतृत्व क्रमशः चिराग पासवान और जीतन राम मांझी करते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पांच विधायक भी गठबंधन का हिस्सा हैं, इस पार्टी के प्रमुख हैं उपेंद्र कुशवाहा। सभी राजग विधायक शाम चार बजे विधानसभा के केंद्रीय कक्ष में बैठक करेंगे। इसके बाद सभी घटक दलों के समर्थन का औपचारिक ऐलान किया जाएगा और नयी सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के पास पेश किया जाएगा।

'निशांत कुमार बिहार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे'

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निशांत कुमार बिहार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा, वे डिप्टी सीएम भी नहीं बनेंगे।सूत्रों ने इस बात का दावा किया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत सूबे के डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article