INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, नीतीश ने संयोजक बनने से किया इंकार!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 03:02 PM IST

INDIA Alliance Meeting: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, नीतीश कुमार ने यह कहते हुए मना किर दिया कि मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है।

INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में एक बार फिर कोई बड़ा फैसला नहीं हो पाया। बड़ी खबर यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन का संयोजक बनने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कोई पद नहीं चाहते हैं बल्कि उनकी इच्छा यह है कि गठबंधन जमीन पर मजबूती से आगे बढ़े। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस को ही गठबंधन का चेयरमैन बनना चाहिए।

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बता दें, इस बैठक में विपक्ष के 10 नेताओं ने शिरकत की। वहीं ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि विपक्षी दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया ब्लॉक का चेयरपर्सन बनने का प्रस्तार रखा है। इसका औपचारिक ऐलान भी जल्द ही हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस ऐसी किसी भी घोषणा से पहले अखिलेश यादव और ममता बनर्जी से भी चर्चा करना चाहती है।

End of Feed