Bihar News: नीतीश के रास्ते नहीं हैं आसान, चिराग पासवान ने रखी NDA के सामने शर्त, जीतन राम मांझी INDIA Bloc के संपर्क में!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2024, 04:48 PM IST

Bihar News Latest Updates: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुद राहुल गांधी ने जीतन राम मांझी से बात की है। राहुल गांधी ने मांझी को इंडिया ब्लॉक में आने का न्यौता दिया है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी से बात होने के बाद मांझी, भूपेश बघेल से मिलने वाले हैं।

Bihar News in Hindi: इस बार पलटी मारने को बेताब बिहार के सीएम नीतीश कुमार के रास्ते पहले जितने आसान नहीं दिख रहे हैं। इस बार लालू यादव और कांग्रेस दोनों नीतीश को रास्ता रोकने के लिए खड़ी दिख रही है। कहा जा रहा है कि चिराग पासवान ने NDA के सामने कुछ शर्तें रखी हैं, वहीं एनडीए के एक और सहयोगी और हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी इंडिया गठबंधन के संपर्क में हैं।

rahul gandhi jitan ram manjhi

जीतन राम मांझी से राहुल गांधी ने की बात- सूत्र

End of Feed