देश

Lok Sabha Elections 2024: BJP के 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी, UP में बैजयंत पांडा तो विनोद को बिहार की जिम्मेदारी

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 27, 2024, 03:46 PM IST

Bjp Appointed Co-incharges for Loksabha Chunav: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है , उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा तो बंगाल में मंगल पांडे को मिली जिम्मेदारी।

Image

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिए एक्शन मोड में बीजेपी

Bjp Appointed Co-incharges for Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए लिए बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है और उसने इसे लेकर जमीनी स्तर पर काम भी शुरू कर दिया है, इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट में बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल समेत 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों का नाम है, बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सुर्खियों वाले बिहार राज्य की बात करें तो वहां पर विनोद तावड़े को बिहार की जिम्मेदारी दी गई है वहीं पश्चिम बंगाल में मंगल पांडे को जिम्मेदारी मिली है।

केरल के लिए प्रकाश जावड़ेकर को लोकसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है वहीं कर्नाटक के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी होंगे और सुधाकर रेड्डी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं उधर उत्तराखंड की कमान दुष्यंत कुमार गौतम संभालेंगे।

तमिलनाडु में अरविंद मेनन को प्रभारी और सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है गौर हो कि हाल ही में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए थीम सॉग भी रिलीज कर दिया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें