देश

Bihar Political Crisis: लालू के बाद अब कांग्रेस की पहुंच से दूर हुए नीतीश, खड़गे का नहीं उठा रहे फोन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2024, 04:12 PM IST

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार के एनडीए के पाले में जाने की खबर के बाद कांग्रेस आला कमान एक्टिव हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई बार नीतीश कुमार से टेलीफोन पर बातचीत करने की कोशिश की है, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।

Image

मल्लिकार्जुन खड़गे का फोन नहीं उठा रहे नीतीश

Photo : PTI

Bihar Political Crisis: बिहार के सीएम नीतीश कुमार लालू यादव के बाद अब कांग्रेस की पहुंच से दूर हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन का सपना देख रहे नीतीश कुमार अब बीजेपी के पाले में जाने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी फोन नहीं उठा रहे हैं।

खड़गे का फोन नहीं उठा रहे नीतीश

नीतीश कुमार के एनडीए के पाले में जाने की खबर के बाद कांग्रेस आला कमान एक्टिव हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई बार नीतीश कुमार से टेलीफोन पर बातचीत करने की कोशिश की है, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी, कहा गया कि मुख्यमंत्री अभी बिजी हैं, बाद में बातचीत होगी। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर बात करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- "...मैं औपचारिक रूप से कह सकता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से एक बार नहीं, बल्कि कई बार बात करने की कोशिश की। हालांकि, बिहार के सीएम व्यस्त हैं..."

जदयू नेता ने इंडिया गठबंधन के टूट की भविष्यवाणी की

जदयू की ओर से अब साफ कर दिया गया है कि इंडिया गठबंधन टूट की कगार पर है। जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के करीबी केसी त्यागी ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया गुट टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा- "इंडिया गठबंधन टूटने की कगार पर है। हम सभी गैर-कांग्रेसी दलों को एक साथ लाने में सफल रहे थे, लेकिन (गठबंधन) टूट रहा है। पंजाब और बिहार में, (इंडिया) गठबंधन लगभग टूट गया है। बंगाल में गठबंधन टूट रहा है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article