Caste Survey: 'नीतीश सरकार का जाति सर्वेक्षण बिहार के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए, राहुल गांधी का आरोप

Rahul Gandhi on Caste Survey: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर देश में 'संविधान को कमजोर करने और हाशिए पर पड़े समुदायों की उपेक्षा करने' का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की 'सच्ची आजादी' वाली टिप्पणी 'देश के संविधान के खिलाफ' है।

Rahul Gandhi on Caste Survey: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जातीय जनगणना की मांग को दोहराते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर करवाकर रहेगी। उन्होंने बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को ‘फर्जी’ बताया और कहा कि यहां लोगों को बेवकूफ बनाया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर देश के संविधान को कमजोर करने और हाशिए पर पड़े समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi on Caste Survey

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस प्रमुख मोहन का ‘सच्ची आजादी’ वाला बयान 'देश के संविधान के खिलाफ है'। राहुल ने पटना के बापू सभागार में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा, 'दलितों, अल्पसंख्यकों और सामाजिक रूप से हाशिये पर रहे समुदायों की आबादी देश की कुल जनसंख्या का नब्बे फीसदी है, लेकिन वे व्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं....यही कारण है कि हम जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं।'

End of Feed