देश

J&K में रहस्यमयी बीमारी को लेकर डर के साए में जी रहे लोग; बोले- पहले कभी इतना नहीं डरे...

Jammu Kashmir Mysterious Disease: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी की वजह से हो रही मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग घबराए हुए हैं। राजौरी जिला मुख्यालय से लगभग 55 किमी दूर स्थित बुधल गांव के लोग डरे हुए हैं और वह लोग चाहते हैं कि इसका समाधान हो जाए। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों के भीतर ही लोगों ने बुखार, दर्द, मितली और बेहोशी की शिकायत की और फिर अचानक उनकी मौत हो गई।

Image

रहस्यमयी बीमारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Jammu Kashmir Mysterious Disease: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी की वजह से हो रही मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोग घबराए हुए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि उन्हें मौत का इतना डर कभी नहीं लगा, यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान या जब आतंकवाद अपने चरम पर था।

अधिकारियों ने रहस्यमयी मौतों के पीछे किसी वायरस की संभावना से इनकार किया। पुलिस की एसआईटी टीम इन मौतों की जांच कर रही है। इसके तहत 60 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

CM अब्दुल्ला की हाई लेवल मीटिंग

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी जिले के बुधल गांव की स्थिति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक हाई लेवल मीटिंग की जिसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभागों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया।

राजौरी जिला मुख्यालय से लगभग 55 किमी दूर स्थित बुधल गांव के लोग डरे हुए हैं और वह लोग चाहते हैं कि इसका समाधान हो जाए। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिनों के भीतर ही लोगों ने बुखार, दर्द, मितली और बेहोशी की शिकायत की और फिर अचानक उनकी मौत हो गई।

'जांच में करें मदद'

महज एक लड़की अबतक इन तमाम शिकायतों को झेलने में कामयाब हुई। हालांकिस उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और स्थानीय एमएलए जाविद इकबाल चौधरी ने बताया कि यह हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि अगर किसी के पास कोई सुराग है तो कृपया आगे आएं और चल रही जांच में सहयोग करें।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें