देश

Nitish Kumar News: अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता- शपथ लेने के बाद बोले नीतीश कुमार, तेजस्वी पर भी साध गए निशाना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2024, 09:16 PM IST

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड छठी बार पलटी मारने के बाद शपथ ग्रहण से कुछ समय पहले तेजस्वी यादव ने पहली बार इस मामले पर मुंह खोला था। नीतीश कुमार को 'थका हुआ सीएम' बताया था।

Image

शपथ के बाद नीतीश का दावा-अब नहीं मारेंगे पलटी

Nitish Kumar: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के सीएम बन गए हैं। इससे पहले भी वही सीएम थे, बस सहयोगी दल बदल गया है। 9वीं बार बिहार सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अब वो कहीं नहीं जाएंगे, जहां थे वहां वापस आ गए हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर भी हमला बोल दिया।

भाजपा के साथ गठबंंधन पर क्या बोले नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश ने कहा- "हम साथ रहेंगे। 8 नेताओं ने आज मंत्री पद की शपथ ली और बाकी को जल्द ही शामिल किया जाएगा। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है..."

तेजस्वी पर हमला

राजद नेता तेजस्वी यादव के 'जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगा' वाले बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा- "हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं। हम यही करते रहेंगे और कुछ नहीं। तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे। अब' मैं वहीं वापस आ गया हूं जहां पहले था (एनडीए में) और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।"

क्या बोले थे तेजस्वी यादव

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड छठी बार पलटी मारने के बाद शपथ ग्रहण से कुछ समय पहले तेजस्वी यादव ने पहली बार इस मामले पर मुंह खोला था। नीतीश कुमार को 'थका हुआ सीएम' बताते हुए तेजस्वी ने कहा- "नीतीश कुमार थक गए थे। राजद ने उनसे वो सारे काम करवाए जो सरकार ने किए। मैं किसी भी तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करने से दूर रहना चाहता हूं, लेकिन नीतीश कुमार को ये भी नहीं पता कि वो क्या करते हैं, मेरी बात याद रखें कि 2024 तक जद (यू) खत्म हो जाएगा। वे कुछ भी करें, जनता हमारे साथ है। मैं जद (यू) को साथ लेने के लिए भाजपा को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!