देश

Bihar Minister List: नीतीश की नई सरकार में कौन-कौन बने मंत्री, देखिए पूरी लिस्ट; जातीय समीकरण का पूरा ध्यान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2024, 06:10 PM IST

Bihar Minister List: आज शाम राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ-साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली है। नीतीश के साथ बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। नीतीश के मंत्रीमंडल में जातीय समीकरण का पूरी ध्यान रखा गया है।

Image

बिहार में फिर से नीतीश सरकार

Bihar Minister List: बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार सीएम बन चुके हैं। आज शाम राजभवन में बीजेपी और एनडीए की अन्य सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर 9वीं बार अपनी सरकार बना ली है। नीतीश रविवार सुबह ही महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया और फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

जातीय समीकरण का पूरा ध्यान

आज शाम राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ-साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ली है। नीतीश के साथ बीजेपी के कोटे से दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। नीतीश के मंत्रीमंडल में जातीय समीकरण का पूरी ध्यान रखा गया है। नीतीश खुद कुर्मी समुदाय से आते है। कोइरी-कुर्मी समुदाय से नीतीश को छोड़कर दो और नेताओं ने शपथ ली है। इसके बाद भूमिहार समुदाय से 2, राजपूत, यादव और मुसहर समुदाय से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।

बिहार के नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट (Bihar New Minister List)

पार्टीमंत्रियों के नामजाति
बीजेपी से तीनसम्राट चौधरीकुशवाहा
विजय कुमार सिन्हाभूमिहार
प्रेम कुमार कुहार
जेडीयूविजय कुमार चौधरी भूमिहार
बिजेंद्र प्रसाद यादवयादव
श्रवण कुमारकुर्मी
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)संतोष कुमार सुमनमुसहर समुदाय
निर्दलीय सुमित कुमार सिंह राजपूत
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article