फिर से एक्टिव हुए नीतीश: खुद को साबित किया बिहार का असली 'बॉस', जानिए 25 दिन में कैसे पलटी सियासत?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2024, 05:01 PM IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी और सरकार से जुड़े दो अहम फैसले लेकर बिहार में सभी राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी संदेश दे दिया कि बात चाहे पार्टी की हो या सरकार की असली बॉस नीतीश कुमार ही हैं।

Bihar Politics: विधानसभा के अंदर महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति से लगभग गायब से हो गए थे। आलम यह हो गया था कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के मुखिया चिराग पासवान सहित पटना से लेकर दिल्ली तक कई नेता नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर ही सवाल उठाने लगे थे।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार

हालांकि, नीतीश कुमार फिर से एक्टिव हो गए हैं और कुछ ही दिनों में उन्होंने बिहार की सियासत को पलट कर रख दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि बिहार के असली 'बॉस' वो खुद हैं। यह सब तब हुआ है, जब ऐसी अटकलें हें कि विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस और अन्य दलों द्वारा अपनी अनदेखी से नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं।

End of Feed