निठारी हत्याकांड: जेल से बाहर निकला सुरेंद्र कोली, परिवार से कोई नहीं आया लेने, मीडिया से बनाई दूरी

नीली कमीज, काली पैंट और गहरे नीले रंग की जैकेट पहने कोली अपने वकीलों के साथ जेल से बाहर निकला। कोली के परिवार के सदस्य जेल के गेट पर मौजूद नहीं थे और उसने बाहर जमा मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

Surendra Koli walks out of jail: निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जिला जेल से रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने गुरवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 2006 में सिलसिलेवार तरीके से हुई हत्याओं से जुड़े आखिरी लंबित मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के एक दिन बाद कोली को रिहा कर दिया गया। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बुधवार शाम करीब 7.20 बजे कोली के जेल से रिहा होने की पुष्टि की। कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुरेंद्र कोली को रिहा कर दिया गया।

nithari kand surendra koli

सुरेंद्र कोली जेल से रिहा (File photo: PTI)

जेल के गेट पर मौजूद नहीं थे परिजन

नीली कमीज, काली पैंट और गहरे नीले रंग की जैकेट पहने कोली अपने वकीलों के साथ जेल से बाहर निकला। कोली के परिवार के सदस्य जेल के गेट पर मौजूद नहीं थे और उसने बाहर जमा मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। रिहाई के बाद उसे कहां ले जाया गया, यह तुरंत पता नहीं चल पाया। निठारी कांड 2006 में उस समय सामने आया, जब नोएडा के सेक्टर 31 में रहने वाले व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंधेर के बंगले (डी-5) के पास के पीछे के हिस्से और नालियों से कंकाल, खोपड़ियां और हड्डियां मिलीं थी।

End of Feed