देश

'पॉलीग्राफ, नार्को सब करा लीजिए लेकिन सीमा को नागरिकता दीजिए', निर्भया के वकील रहे AP सिंह की दलील

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 04:02 PM IST

Seema Haider News : वरिष्ठ वकील ने कहा कि सरकार नार्को, पॉलीग्राफ सहित जितने तरह की जांच हो सकती है, सब करा ले, लेकिन वह सीमा को नागरिकता दे दे। भारत आने के बाद वह परेशान और दुखी है। उसने प्यार के लिए ही इतना बड़ा कदम उठाया। बता दें कि एपी सिंह ने ही सीमा को नागरिकता देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास अर्जी लगाई है।

Image

सीमा हैदर से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है।

Seema Haider News : पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई सीमा हैदर के बचाव में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह उतर आए हैं। एपी सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में कहा कि सीमा हैदर को भारतीय नगारिकता मिलनी चाहिए। वह पाकिस्तान से सचिन मीणा की पत्नी बनकर आई है। हमें इस बात का गौर करना चाहिए। वरिष्ठ वकील ने कहा कि सरकार नार्को, पॉलीग्राफ सहित जितने तरह की जांच हो सकती है, सब करा ले, लेकिन वह सीमा को नागरिकता दे दे। भारत आने के बाद वह परेशान और दुखी है। उसने प्यार के लिए ही इतना बड़ा कदम उठाया। बता दें कि एपी सिंह ने ही सीमा को नागरिकता देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास अर्जी लगाई है।

बच्चों का भी DNA जांच करा ले सरकार-एपी सिंह

एपी सिंह ने कहा कि यहां सरकारी प्रयास हो रहे हैं कि उसे डिपोर्ट कर दिया जाए। वहां पाकिस्तान में उसकी हत्या हो सकती है। यूपी एटीएस कई घंटे की पूछताछ कर चुकी है। क्या बिना जांच किए सीमा को नागरिकता देना ठीक होगा? इस सवाल पर एपी सिंह ने कहा कि हमने ये कहा है कि जांच कराइए। आप एटीएस, एनआईए, रॉ, सीबीआई से कराइए। लाई डिटेक्टर, ब्रेन मैपिंग, पॉलिग्राफी टेस्ट कराइए। बच्चों पर लोग शक कर रहे हैं, डीएनए टेस्ट कराइए।

'सामी को नागरिकता तो सीमा को क्यों नहीं?'

पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप में सीमा हैदर से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। अब सीमा ने भारतीय नागरिकता की मांग की है। उनके वकील एपी सिंह ने याचिका दायर किया है और यह दावा किया है कि अगर सिंगर अदनान सामी को पाकिस्तानी मूल का होने के बाद भारत में नागरिकता मिल सकती है, तो सीमा को क्यों नहीं? पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली सीमा नोएडा के निवासी सचिन मीणा से मोहब्बत के दावे करती हैं। उनका कहना है कि वो भारत की नागरिकता हासिल करके सचिन के साथ जीना चाहती हैं। आपको हम ये समझाते हैं कि सीमा हैदर के पास भारतीय नागरिकता हासिल करने के क्या-क्या विकल्प हैं।

भारत में 11 से 15 साल रहना होगा

कानूनी जानकारों का मानना है कि यदि भारत में कोई विदेशी 11 से 15 वर्ष से रह रहा हो, तो वो भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए योग्य होगा। इसमें अहम बात ये है कि उस विदेश की नागरिकता तभी मिलेगी, जब वो देश में गैर कानूनी तरीके से नहीं, बल्कि कानूनी प्रावधानों के तहत आया हो। ऐसे में ये विकल्प भी सीमा के लिए वैध नहीं होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article