देश

तहव्वुर राणा को भारत लाने NIA की टीम जल्द जाएगी अमेरिका! मुंबई हमले में है वांटेड

मुंबई हमले में तहव्वुर राणा के हाथ होने के सबूत मिले हैं, जिसके बाद भारत उसे अमेरिका से प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था। तहव्वुर राणा फिलहाल अमेरिका की जेल में बंद है।

Image

मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को लाने के लिए अमेरिका जाएगी NIA

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • तहव्वुर राणा को लाने अमेरिका जाएगी NIA
  • NIA टीम जल्द करेगी अमेरिका का दौरा
  • मुंबई हमले में आरोपी है तहव्वुर राणा

मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका से लाने के लिए जल्द ही NIA की एक टीम वहां जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसीकी एक टीम के जल्द ही अमेरिका जाने की उम्मीद है।

तहव्वुर राणा को हाल ही में अमेरिकी की सुप्रीम कोर्ट ने भारत प्रत्यपर्ण का आदेश दिया है, जिसके बाद अब भारतीय कानून एजेंसियां राणा को भारत लाने की तैयारी कर रही है।

पाकिस्तानी मूल का है तहव्वुर राणा

तहव्वुर राणा एक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जो 2008 में मुंबई हमलों में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। उसे भारत में होने वाले आतंकवादी हमलों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया था। राणा का नाम लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकवादी संगठन के साथ जुड़ा हुआ है, जो मुंबई हमलों के पीछे था।

ISI के साथ मिला था तहव्वुर राणा

तहव्वुर राणा, पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (ISI) के संपर्क में था और उसने मुंबई हमलों की साजिश में मदद की थी। इस हमले में 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला किया था, जिसमें 170 से अधिक लोग मारे गए थे। राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था और उसे भारत और पाकिस्तान में आतंकवादियों की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अभियुक्त बनाया गया था। राणा की गिरफ्तारी के बाद से भारत उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में लगा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें