जम्मू-कश्मीर के सोपोर में NIA ने मारे छापे, आतंकी साजिश मामले में हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकवाद से संबंधित मामले में जावेद अहमद शेख, ए आर शल्ला और निसार अहमद नाम के तीन व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की।

NIA raids in Sopore: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तीन जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकवाद से संबंधित मामले में जावेद अहमद शेख, ए आर शल्ला और निसार अहमद नाम के तीन व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की।

NIA

NIA की छापेमारी (File photo)

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही श्रीनगर में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई। सोपोर कस्बे के एक व्यक्ति के श्रीनगर स्थित घर और कार्यालय परिसर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

End of Feed