Tamil Nadu NIA Raid: ISIS टेरर मोड्यूल को लेकर मिले अहम लीड के आधार पर एनआईए की टीमें तमिलनाडु में 25 जगहों पर रेड्स कर रही है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी चेन्नई और मयिलाडूथुरई जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साल 2023 में कोयम्बटूर में हुए ब्लास्ट की जांच की कड़ी के तौर पर इस रेड्स को देखा जा रहा है।
किसके ठिकानों पर रेड मार रही NIA
सूत्रों के मुताबिक अरेबिक लैंग्वेज सेंटर का नाम प्रमुख तौर पर NIA की जांच में सामने आया है और इसी सेंटर से जुड़े लोगों के अलग अलग ठिकानों पर छापे की कार्यवाही की जा रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि विदेशी आतंकवादी संगठनों के साथ उनके क्या संबंध हैं।
पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी
पिछले साल 21 अक्टूबर को एनआईए ने अक्टूबर 2022 में तमिलनाडु के कोयंबटूर में आईएसआईएस से प्रेरित कार बम विस्फोट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में एनआईए की जांच से पता चला कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने आतंकी कृत्य के लिए धन उपलब्ध कराने के लिए मिलीभगत की थी। कट्टरपंथ के संबंध में दर्ज एक ऑफशूट मामले में अलग से एनआईए द्वारा चार आरोपियों की गिरफ्तारी और आरोप पत्र दायर किया गया था। चारों आरोपियों पर 2022 में कोयंबटूर में मंदिर कार बम विस्फोट से संबंधित मामले में मामला दर्ज किया गया था। आरोप पत्र का सामना कर रहे चारों आरोपियों की पहचान जमील बाशा, मोहम्मद हुसैन, इरशाथ और सैयद अब्दुर रहमान के रूप में की गई है।
