देश

बागपत के लड्डू महोत्सव में हुआ बड़ा हादसा, वॉचटावर गिरने से 7 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा लोग घायल

Baghpat News: बागपत के बड़ौत शहर में जैन समुदाय द्वारा आयोजित 'लड्डू महोत्सव' के दौरान एक वॉचटावर गिर गया। इस हादसे में अभी तक 7 लोगों के मरने की खबर है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

Image

बागपत के लड्डू महोत्सव में हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल

Photo : ANI

Laddu Mahotsav: बागपत जिले के बड़ौत में मंगलवार को जैन समुदाय द्वारा आयोजित भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का एक ढांचा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी (डीएम) अस्मिता लाल ने कहा कि बड़ौत में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया। यह कार्यक्रम पिछले 30 वर्षों से यहां आयोजित किया जा रहा था। इस बार कार्यक्रम में लकड़ी का ढांचा गिर गया, जिसमें लगभग 40 लोग घायल हो गए और पांच की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुई घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव (लड्डू महोत्सव) के तहत भगवान आदिनाथ के अभिषेक के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। एडीएम पंकज वर्मा ने अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीम मनीष कुमार का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

इस बीच, बागपत की डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था। यहां लकड़ी का एक ढांचा गिर गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए। 20 लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, 20 लोगों का अभी भी उपचार चल रहा है। 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि बड़ौत में जैन समुदाय के 'लड्डू महोत्सव' कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया। करीब 20-25 लोग घायल हो गए। 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील