पहलगाम हमले में सिर्फ आतंकियों को ही पाकिस्तान ने नहीं भेजा, ISI और Pak Army ने भी दिया पूरा साथ; बेताब घाटी में छुपाए हथियार

पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ISI के हाथ होने के सबूत NIA को मिले हैं। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल दो आतंकी हाशमी मूसा और अली भाई उर्फ तल्हा भाई पाकिस्तानी हैं और हमले की कमान इन्हीं दोनों के पास थी।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में पाकिस्तान भले ही कितना भी इनकार कर ले लेकिन जो सबूत मिले हैं, उससे साफ है कि पाकिस्तान ने न सिर्फ आतंकियों को पहलगाम में हमले के लिए भेजा, बल्कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और पाक आर्मी पूरी तरह से इस हमले में शामिल थी। ISI और पाकिस्तान की आर्मी की मदद से पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। NIA की प्रारंभिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

End of Feed