देश

Delhi Weather: खराब मौसम ने बिगाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की टाइमिंग, 40 उड़ानें रद्द; 122 फ्लाइट्स हुई लेट

Delhi Airport Flight Delay: शुक्रवार सुबह गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, कई फ्लाइट्स लेट से चल रही है।

Image

खराब मौसम के कारण दिल्ली में हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित

Delhi Weather: दिल्ली में शुक्रवार सुबह गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। हवाई अड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया कि खराब मौसम की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हमारे दल सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यात्रियों के लिए निर्बाध सेवा सुनिश्चित हो सके। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने भी कहा कि प्रतिकूल मौसम की वजह से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में विमान परिचालन प्रभावित हुआ है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार बारिश और आंधी के कारण 40 उड़ानें रद्द कर दी गई है जबकि करीब 122 उड़ाने लेट से चल रही है।

कंपनी ने सुबह पांच बजकर 51 मिनट पर एक्स पर लिखा कि दिल्ली आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानों के परिचालन में देरी हुई है या उनका मार्ग बदला जा रहा है जिससे अन्य उड़ानों के परिचालन समय में भी बदलाव की संभावना है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कम से कम दिक्कत हो। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है जहां से प्रतिदिन लगभग 1300 उड़ान संचालित होती हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article