चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश के बीच NHAI की सराहनीय सेवा, देखने को मिली । एक 7 माह का नौनिहाल बच्चा जोकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहा था, NHAI की टीम ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए भूस्खलन के बीच शिशु की जान बचाई। ये दृश्य चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का है, बताते चले कि 23 जुलाई की सुबह से ही समूचे चंबा जिले में बारिश का दौर जारी रहा ऐसे में चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग जगह जगह से भूस्खलन की चपेट में रहा जिस कारण कई सड़के बाधित हो गई। हालांकि सड़क सुरक्षा को लेकर (NHAI) की टीम दिन-रात सड़क बहाली और लोगों की सुरक्षा में जुटी रही।
भूस्खलन के बीच ऑक्सीजन सपोर्ट पर 7 माह के मासूम की बची जान
पेट्रोल वाहन से शिशु और उसके परिवार को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
इसी दौरान एक बेहद संवेदनशील स्थिति सामने आई, जब 7 माह का एक शिशु, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, भूस्खलन के कारण दोनों ओर से बंद सड़क के बीच फंस गया। समय की गंभीरता को देखते हुए NHAI की पेट्रोलिंग टीम ने बिना देर किए अपने पेट्रोल वाहन से शिशु और उसके परिवार को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Kedarnath Yatra अपडेट : गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड से बंद पैदल मार्ग घंटों बाद फिर खुला, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर
'इन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक 7 महीने के बच्चे की जान बचाई'
इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विधायक जोकि IGMC शिमला में जाने माने सर्जन थे उन्होंने NHAI की पेट्रोलिंग टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से इन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक 7 महीने के बच्चे की जान बचाई है वास्तव में बधाई के पात्र है।
मार्ग बहाल करने और फंसे हुए यात्रियों की सहायता
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लगातार हो रहे पत्थर गिरने और जानलेवा परिस्थितियों के बावजूद NHAI के कर्मचारी पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ सड़क से मलबा हटाने, मार्ग बहाल करने और फंसे हुए यात्रियों की सहायता करने में लगे रहे।
