देश

Delhi Vadodara Expressway: दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे की खस्ता हाल का वीडियो आया सामने, इंजीनियर बर्खास्त, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना

Delhi Vadodara Expressway: दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया और ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Image

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Photo : Twitter

Delhi Vadodara Expressway: अलवर स्थित दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक कार सड़क की खामियों के कारण हवा में उछलती हुई नजर आ रही है, इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर मामले की जांच की गई, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर खामियों का वीडियो वायरल होने के बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अथॉरिटी इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया है और ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है साथ ही संबंधित साइट इंजीनियर को भी टर्मिनेट किया गया है, गौर हो कि इस एक्ससवे पर गाड़ियों की 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है।

गौर हो कि दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर वायरल वीडियो में तेज रफ्तार गाड़ी अचानक रोड की बैलेंसिंग खराब होने के कारण पीछे से हवा में उछल गई और कुछ देर तक हवा में उछलती रही।

अलवर व दौसा क्षेत्र में काफी ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं, वहीं संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर और मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद पुष्टि हुई कि यह वीडियो दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article