पटना

Aurangabad-Darbhanga Expressway: औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से जुडेंगे बिहार के 8 और जिले, लिस्ट में शामिल है ये शहर

Patna News: औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे पटना समेत बिहार के कई और जिलों से गुजरेगा। बता दें, अभी तक बिहार में जितने भी एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मंजूरी मिली वो सभी दूसरे राज्यों से होकर गुजरते हैं।

Image

औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेंगे बिहार के 8 जिले

Photo : iStock

Bihar News: औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे (Aurangabad-Darbhanga Expressway) पटना जिले के धनरुआ और फतुहा से भी गुजरेगा। जिला प्रशासन ने इन दोनों अंचलों में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया है। औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पटना जिले में 12 मौजे में 205.25 एकड़ भूमि अर्जित की गई है। भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा भुगतान के लिए 123.24 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। अब तक भूमि मालिकों के बीच 66 करोड़ 56 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के पूरा होने से उत्तर और दक्षिणी बिहार के बीच यात्रा में और आसानी होगी। साथ ही औरंगाबाद-दरभंगा के बीच दूरी भी करीब 4 घंटे तक कम हो जाएगी।

पटना, नालंदा, अरवल समेत कई जिलों से गुजरेगा ये एक्सप्रेस

औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे के लिए धनरुआ अंचल में 8 मौजा और फतुहा में 4 मौजा में भू-अर्जन की कार्रवाई की गई है। धनरुआ अंचल में 65 फीसदी मुआवजा का भुगतान किया गया है। मुआवजा भुगतान के लिए 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें राजस्व कागजात की कमी है। जिसके कारण मुआवजा भुगतान लंबित है। सभी रैयतों को जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में रैयतों से जमीन के कागजात की मांग की गई है।

जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे एक बार फिर से राजस्व साक्ष्य की मांग करें ताकि लंबित मामले का निपटारा जल्द से जल्द किया जा सके। बता दें कि आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। बता दें, अभी तक बिहार में जितने भी एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मंजूरी मिली वो सभी दूसरे राज्यों से होकर गुजरते हैं। औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे पहली परियोजन है जो बिहार के 8 जिलों को जोड़ेगा। यह एक्सप्रेस-वे आमस से शुरू होकर पटना, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, वैशाली और समस्तीपुर होते हुए दरभंगा तक जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 189 किलोमीटर है। औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से किया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article