फरीदाबाद से नोएडा तक बनेगी फोर लेन सड़क; रोज सफर करने वाले हजारों लोगों को होगा फायदा

New Road From Faridabad To Noida: फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली आगरा नहर सड़क को4 लेन बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा और योगी सरकार के बीच सोमवार को एमओयू साइन होने की उम्मीद है।

New Road From Faridabad To Noida: दिल्ली NCR में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली आगरा नहर सड़क को4 लेन बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। सोमवार को हरियाणा और यूपी सरकार के बीच एमओयू साइन होगा। इसके बाद सर्वे और डीपीआर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि जनवरी में सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने के बाद हजारों लोगों को सफर करने में राहत मिलेगी। बता दें, ग्रेटर फरीदाबाद में आगरा नहर के साथ करीब 30 KM सड़क बनी हुई है। यह सड़क सेक्टर-65 साहूपुरा से कालिंदीकुंज को जोड़ती है, जिससे रोजाना हजारों लोगों का फरीदाबाद से नोएडा आना जाना होता है। दो लेन की सड़क होने के कारण अभी रोड पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति कालिंदीकुंज, खेड़ीपुल और पल्ला में देखने को मिलती है। सुबह-शाम में जाम लगने से पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को घंटों का समय लग जाता है। फिलहाल इस सड़क पर मालिकाना हक उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग का है, इसलिए अगर यहां काम कराना हो तो वह उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग करता है।

Four Lane Road

फरीदाबाद से नोएडा तक बनेगी 4 लेन सड़क

योजना पर 278 करोड़ किए जाएंगे खर्च

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, सड़क निर्माण की योजना को गति देने के लिए हरियाणा और योगी सरकार के बीच सोमवार को एमओयू साइन होने की उम्मीद है। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लखनऊ में आयोजित समारोह में दोनों राज्यों के बीच एमओयू साइन होने के बाद यूपी सिंचाई विभाग की ओर से सर्वे शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। रमेश बांगडी, एफएमडीए के मुख्य अभियंता ने कहा कि इस योजना पर 278 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

End of Feed