देश

यूरोपीय स्पेस एजेंसी का 'प्रोबा-3' मिशन कब लॉन्च करेगा इसरो? जान लें इससे जुड़ा ताजा अपडेट

ISRO Mission: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को कहा कि इसरो का भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) ईएसए के ‘प्रोबा-3’ मिशन को लेकर चार दिसंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा। इसरो के मुताबिक, ईएसए का प्रोबा-3 उपग्रह बुधवार शाम चार बजकर आठ मिनट पर उड़ान भरेगा।

Image

इसरो प्रोबा-3 मिशन

ISRO Mission: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को कहा कि इसरो का भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) ईएसए के ‘प्रोबा-3’ मिशन को लेकर चार दिसंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के ‘प्रोबा-3’ मिशन में इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) सहयोग कर रही है।

इसरो ने दिया ताजा अपडेट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह मिशन ईएसए के प्रोबा-3 उपग्रहों (550 किग्रा) को एक विशिष्ट उच्च अण्डाकार कक्षा में स्थापित करेगा, जो जटिल कक्षीय अभियानों की पीएसएलवी की विश्वसनीयता को मजबूत करेगा।’’

इसरो के मुताबिक, उपग्रह बुधवार शाम चार बजकर आठ मिनट पर उड़ान भरेगा। ईएसए ने कहा कि ‘प्रोबा-3’ सूर्य के परिमंडल की सबसे बाहरी और सबसे गर्म परत का अध्ययन करेगा।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article