देश

चुनाव से पहले बिहार में नया समीकरण, लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस और मुकेश सहनी गायब, चिराग पासवान के चाचा की एंट्री

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर से सोमवार को पटना में इफ्तार पार्टी की आयोजन किया गया था। दावत में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस शामिल हुए पर सहयोगी दलों कांग्रेस के स्थानीय बड़े नेता और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी नदाराद रहे।

Image

लालू यादव की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नेता (फोटो- @Arunrjd)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में चुनाव से पहले नया समीकरण
  • राजद और कांग्रेस दिख रहे दूर
  • लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस की दूरी

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एक अलग ही समीकरण दिख रहा है। लालू यादव और उनकी पार्टी से कांग्रेस अब दूरी बनाती दिख रही है। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि एक और सहयोगी पार्टी वीआईपी भी दूर दिख रही है, हालांकि एक नया समीकरण भी सामने आया है, अभी तक एनडीए के साथ रहने वाले चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस, अब राजद की ओर जाते दिख रहे हैं।

बिहार में कांग्रेस-राजद में सबुकछ ठीक नहीं?

दरअसल सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से इफ्तार पार्टी दी गई थी, जिसमें से कांग्रेस के दिग्गज नेता गायब रहे, वहीं वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी भी नहीं पहुंचे। कांग्रेस हाल के दिनों में राजद से अलग बिहार में अपने आप को मजबूत करती दिख रही है, लालू के चहेते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस हटा चुकी है, कन्हैया के नेतृत्व में बिहार में पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा निकाल रही है। कन्हैया कुमार से राजद पहले ही असहज रही है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का लालू की इफ्तार पार्टी से गायब रहना एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है।

लालू को मिला पारस का साथ

हालांकि इस इफ्तार पार्टी में लालू यादव को लोजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे। चिराग पासवान से नाराज चल रहे पशुपति पारस फिलहाल एनडीए में है, लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलने और चिराग के केंद्र में मंत्री बनने से वो बीजेपी से नाराज चल रहे हैं, ऐसे में वो अगले विधानसभा चुनाव में लालू यादव के साथ जा सकते हैं।

क्या बोली राजद

राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर इस इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। सिद्दीकी ने सहयोगी दल कांग्रेस के स्थानीय बड़े नेताओं के नहीं पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रमजान का यह आखिरी अशरा है। उनके क्षेत्र में भी इफ्तार पार्टी होगी या उन्होंने भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया होगा। मगर ऐसा नहीं है कि उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। उनके बहुत सारे लोग आए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article