कौन हैं बिमन पटेल? जिन्होंने तैयार किया नई संसद का डिजाइन, इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी ली फीस

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 26, 2023, 11:28 PM IST

New Parliament Building Architect: गुजरात से आने वाले बिमन पटेल ने नए संसद भवन का डिजाइन तैयार किया था। बिमन पटेल देश के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के पीछे रहे हैं। काशी विश्वनाथ कारीडोर और साबरमती रिवरफ्रंट परियोजना के पीछे भी बिमन पटेल ही रहे हैं। कर्तव्य पथ का पुर्नविकास भी बिमन पटेल ने ही किया था।

New Parliament Building Architect: देश की नई संसद की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है। 28 मई को इस संसद का उद्घाटन होगा, जिसके बाद यह इमरान भारतीय लोकतंत्र का प्रतीक बन जाएगी। त्रिभुजाकार आकृति और 64500 वर्ग मीटर में तैयार नई संसद भवन की इमारत देखते ही बनती है। इस इमारत के तीन मुख्य द्वार हैं, जिन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। इसके अलावा भी इस संसद भवन में ढेरों खूबियां हैं।

Biman patel

देश के इस नई संसद भवन की इमारत की तो खूब चर्चा हो रही है, लेकिन इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि इस संसद भवन की डिजाइन को किसने तैयार किया है। दरअसल, नई संसद भवन की डिजाइन को तैयार करने वाले आर्किटेक्ट का नाम बिमन पटेल है। आइए जानते हैं बिमन पटेल के बारे में और जानते हैं उन्होंने इस डिजाइन को तैयार करने के लिए सरकार से कितनी फीस ली थी...

End of Feed