UP' New Jim Corbett: यूपी में 'न्यू जिम कॉर्बेट' , बिजनौर का अमानगढ़ जंगल टाइगर सफारी के तौर पर होगा डेवलप

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2022, 10:27 PM IST

New Jim Corbett in UP: बिजनौर के अमानगढ़ जंगल को टाइगर सफारी के तौर पर विकसित किया जाएगा, ऐसा बताया जा रहा है कि इस योजना पर कैबिनेट में जल्द लग सकती है मुहर।

UP Tiger Safari: उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े उत्तर प्रदेश के हिस्से को विकसित करने की योजना है। सरकार उन इलाकों को संरक्षित करने के लिए अभियान चलाने जा रही है, जहां बाघों की आवाजाही होती है। इस इलाके को 'न्यू जिम कार्बेट' नाम देने पर विचार हो रहा है। इसका मकसद स्थानीय स्तर पर विचरण वाली वन्यजीव आबादी को सुरक्षित आश्रयस्थल देना और अपनी तरह के अनोखे वन क्षेत्र का संरक्षण करना है।

New Jim Corbett in UP

बिजनौर के अमानगढ़ जंगल को टाइगर सफारी के तौर पर विकसित किया जाएगा

इस सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिया है। जल्द ही इस पर कैबिनेट की मुहर लग जाने की उम्मीद है।

End of Feed