BJP का बंगाल मिशन: 27-28 को नितिन नवीन तो 30-31 जनवरी को शाह जाएंगे बंगाल; कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा ममता बनर्जी के गढ़ को फतह करने की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है। भाजपा के शीर्ष नेता इसी रणनीति के तहत बैक-टू-बैक पश्चिम बंगाल का दौरा कर रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाना और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के 14 वर्षों के शासन को समाप्त करना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद किसी राज्य का यह उनका पहला आधिकारिक दौरा होगा। इस दौरान वह राज्य में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में भाजपा अध्यक्ष का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

nitn nabin amit shah

नितिन नवीन,अमित शाह (फोटो- @BJP)

नितिन नवीन का ऐसा रहेगा कार्यक्रम

भाजपा सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन 27 जनवरी को दुर्गापुर में स्टेट कोर टीम मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति, राजनीतिक रोडमैप और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद अगले दिन यानी 28 जनवरी को वे पूर्व बर्धमान के चित्रालय मेला मैदान में आयोजित बर्धमान विभाग कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वह दोपहर में रानीगंज में आसनसोल जिला कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे, जहां जिला स्तर पर संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

End of Feed