दुनिया

ओसामा बिन लादेन का वो लेटर, जिससे अमेरिका में मचा है हंगामा; TikTok पर बैन की उठी मांग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2023, 04:00 PM IST

Osama Letter To America: ओसामा बिन लादेन का पत्र 2002 में 9/11 के आतंकवादी हमलों के बाद प्रकाशित हुआ था और इसमें अल-कायदा प्रमुख ने अपने आतंकवादी कृत्य को उचित ठहराने की कोशिश की थी, जिसमें अमेरिका में 3,000 लोग मारे गए थे।

Image

ओसामा बिन लादेन का लेटर टिकटॉक पर हुआ वायरल (PTI&BCCL)

Osama Letter To America: दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ओसामा बिन लादेन को मरे हुए 10 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन आज भी उसके लिखे पत्र अमेरिका में हंगामा मचा रहे हैं। ओसामा बिन लादेन के लेटर से अमेरिका में ऐसा हंगामा मचा है कि टिक टॉक को बैन करने की मांग उठ गई है। टिक टॉक पर ही यह लेटर वायरल हुआ है। मई 2011 में अमेरिकी सील्स के एक ऑपरेशन में पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा मारा गया था।

2002 में सामने आया था ये लेटर

ओसामा बिन लादेन का पत्र 2002 में 9/11 के आतंकवादी हमलों के बाद प्रकाशित हुआ था और इसमें अल-कायदा प्रमुख ने अपने आतंकवादी कृत्य को उचित ठहराने की कोशिश की थी, जिसमें अमेरिका में 3,000 लोग मारे गए थे। पहली बार प्रकाशित होने के इक्कीस साल बाद, जेन जेड टिक-टोकर्स ने ओसामा बिन लादेन के इस लेटर को वायरल कर दिया। जिसके बाद टिक टॉक पर इसके समर्थन में वीडियो बनाए जाने लगे, हैशटैग चलने लगा।

टिक टॉक पर बैन की मांग

जैसे ही यह लेटर टिक टॉक पर वायरल हुआ, अमेरिका में हंगामा मच गया। अमेरिकी नागरिक, सरकार से इस पर बैन लगाने की मांग करने लगे। जिसके बाद टिक टॉक हरकत में आया और ऐसे पोस्ट को हटाने लगा, जिसमें इस लेटर का जिक्र था।

क्या है लेटर में

ओसमा बिन लादेन के इस लेटर में अमेरिका पर हुए 9/11 के हमले को सही ठहराया गया था, लादेन ने कहा था कि इजराइल को समर्थन करना भी अमेरिका पर हमले की एक वजह है। आज जब इजराइल ने फिलिस्तीन पर हमला बोल रखा है, हमास के साथ जंग जारी है, तो इजराइल -अमेरिका विरोधी ने टिक टॉक पर इसे वायरल कर दिया।

नेपाल समेत कई देशों में बैन है टिक टॉक

टिक टॉक एक चीनी कंपनी है और यह कई तरह के आरोपों के घेरे में हैं। इस जासूसी से लेकर नफरत फैलाने तक के आरोप लग चुके हैं। नेपाल, भारत और अफगानिस्तान में टिक टॉक को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article