नेपाल के RSP अध्यक्ष रबी लामिछाने पहुंचे बीजेपी मुख्यालय, नितिन नबीन से की मुलाकात

इस यात्रा का उद्देश्य आरएसपी और भाजपा के बीच दल-स्तरीय संवाद स्थापित करना और संगठनात्मक प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करना है।

Rabi Lamichhane Meets Nitin Nabin: नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। 'बीजेपी को जानो' पहल के तहत उनकी यह यात्रा सीमा पार राजनीतिक समझ को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। इस यात्रा का उद्देश्य आरएसपी और भाजपा के बीच दल-स्तरीय संवाद स्थापित करना और संगठनात्मक प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करना है।

Nabin Lamichhane meeting

रवि लामिछाने ने की नितिन नबीन से मुलाकात

बीजेपी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया

भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और रचनात्मक संवाद की उम्मीद जताई। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शाम 4 बजे पार्टी मुख्यालय में 'बीजेपी को जानो' पहल के तहत 12 देशों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 12 देशों के दूतावास प्रमुख नितिन नवीन के साथ हुई बातचीत में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद विदेशी दूतों के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी।

End of Feed