कम्युनिस्टों को भगवान से हुआ प्यार? महाकाल नगरी उज्जैन जाएंगे नेपाल पीएम पुष्प कमल दहल, 4 दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं प्रचंड

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 27, 2023, 09:07 PM IST

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Ujjain visit नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) उर्फ 'प्रचंड' पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 31 मई से 3 जून तक भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान ने महाकाल नगरी उज्जैन भी जाएंगे।

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Ujjain visit: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) उर्फ 'प्रचंड' अगले सप्ताह अपनी 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर का दौरा करेंगे। हालांकि वहां पीएम प्रचंड महाकाल का दर्शन करेंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। ऐसा माना जाता है कि जो भी उज्जैन जाता है महाकाल का दर्शन अवश्य करता है। इस आधार पर कहा जा रहा है कि पीएम प्रचंड महाकाल का दर्शन करेंगे। चूंकि कम्युनिस्ट धर्म और भगवान में यकीन नहीं करता। इसलिए हो सकता है नेपाल के प्रधानमंत्री उज्जैन जाने के बाद भी मंदिर न जाएं। प्रचंड ने पिछले साल दिसंबर में नेपाल के प्रधानमंत्री पदभार ग्रहण किया था। अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 31 मई से 3 जून तक अपनी भारत यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal to visit Ujjain, Prachanda visit to India

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal Ujjain visit: भारत दौरे पर उज्जैन भी जाएंगे नेपाल पीएम प्रचंड

महाकाल की नगरी उज्जैन भी जाएंगे नेपाल पीएम प्रचंड

विदेश मंत्रालय की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबकि आधिकारिक व्यस्तताओं के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के तहत महाकाल की नगरी उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की यात्रा के दौरान उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा।

End of Feed