नेपाल में बाढ़ से बिजली संकट, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ; 31 दिसंबर तक रोज 18 घंटे बिजली सप्लाई

Nepal Flood: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड से बिजली परियोजनाओं को हुए नुकसान के बाद भारत ने राहत का हाथ बढ़ाया है। भारत ने नेपाल को 13 सितंबर से रोजाना 18 घंटे तक 654 मेगावाट तक बिजली निर्यात की मंजूरी दी है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी।

Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड से बिजली परियोजनाओं को हुए भारी नुकसान के बीच भारत ने पड़ोसी देश की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। भारत ने 13 सितंबर 2026 से नेपाल को रोजाना 18 घंटे तक बिजली निर्यात करने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

nepal flash flood (4)

नेपाल की मदद को आगे आया भारत, रोजाना 18 घंटे तक 654 MW बिजली देगा। AP

भारतीय दूतावास के सूत्रों के मुताबिक, भारत के बिजली मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस के आधार पर नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (NEA) को बिजली आपूर्ति की अनुमति दी गई है। इसके तहत भारत मुजफ्फरपुर-ढल्केबर 400 केवी लाइन के जरिए अधिकतम 600 मेगावाट और टनकपुर-महेंद्रनगर 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के जरिए 54 मेगावाट तक बिजली निर्यात कर सकेगा।

End of Feed