पाकिस्तान के एक-एक फर्जी दावे का Fact Check, न S-400 का बाल बांका हुआ और न ही ब्रह्मोस फैसिलिटी का

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए जब भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया था, तब से पाकिस्तान कदम-कदम पर झूठ बोल रहा है। कभी भारत के सैन्य ठिकानों को तबाह करने का दावा कर रहा है तो कभी आतंकी ठिकानों को लेकर। हालांकि इसकी पोल वो खुद भी खोल दे रहा है।

पाकिस्तान को झूठ बोलने की ऐसी लत चुकी है कि वो पूछिए मत। पीएम से लेकर रक्षा मंत्री तक का झूठ तो पहले ही पकड़ा जा चुका है। पाक सेना की तो रोज इंटरनेशनल बेइज्जती हो ही रही है। पाकिस्तान अब झूठ बोलने और फर्जी दावों की पूरी सीमा पार कर चुका है। जो पाकिस्तान, भारत के ड्रोन्स और मिसाइलों को रोक नहीं पा रहा है, वो भारत के अंदर मौजूद एस 400 को उड़ाने का दावा कर रहा है। मतलब सोच कर ही हंसी आती है।

End of Feed