अइसन मरम्मत ना देखलीं अभी तक, जिया करे धका धक के जरिए नेहा सिंह ने केजरीवाल पर कसा तंज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2023, 01:08 PM IST

Neha Singh Rathore Song: व्यवस्था और सरकारों पर तंज कसने वाली नेहा सिंह राठौर ने ऑपरेशन शीश महल की रिपोर्ट के बाद गाने के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।

Neha Singh Rathore Song: TIMESNOW के ऑपरेशन शीश महल के जरिए एक से बढ़कर एक खुलासे हुए हैं कि कैसे एक आम आदमी की बात करने वाला शख्स(दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल), भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले की कथनी और करनी में अंतर है। लाखों का पर्दा, करोड़ों के मार्बल से सजा बंगला किसी आम शख्स का नहीं हो सकता। सीएम के बंगले को लेकर खबर दिखाए जाने के बाद वो विपक्ष के निशाने पर हैं तो लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने भी उनके ऊपर भोजपुरी में तंज कसा है। अपने गाने के जरिए वो सवाल करती हैं कि क्या ईमानदारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाली शख्स आलीशान बंगले में रह सकता है। क्या आम इंसान का घर वैसा होना चाहिए जिसकी बातें केजरीवाल जी किया करते थे।

End of Feed