'हिरासत नहीं, अपहरण...', दिपके के बाद नेहा बोरा को भी किया गया डिटेन; कनॉट प्लेस से भी हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के बाद अब नेहा बोरा को भी हिरासत में ले लिया गया है। कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च में शामिल होने जा रहीं आइसा अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया था।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के बाद अब नेहा बोरा भी हिरासत में ले ली गई हैं। कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च में शामिल होने जा रहीं आइसा अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को तिरंगा मार्च शुरू होने के 10 मिनट पहले हिरासत में लिया था। CJP ने आज शाम कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'तिरंगा मार्च' का आह्वान किया था। पार्टी के आह्वान के बाद लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन मार्च निकाला।

Neha Bora ANI (1)

नेहा बोरा और दिपके हिरासत में (फोटो साभार- PTI)

हिरासत के बाद नेहा के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट किया गया, 'नेहा बोरा को अकेले अनजान जगह पर ले जाया गया है और उनके पास फोन भी नहीं है। यह डिटेंशन नहीं बल्कि अपहरण है।' पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि उन्हें किस थाने ले जाया गया है। बता दें कि कनॉट प्लेस से भी अब प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।

End of Feed