NEET Paper 2026 Leak Case: री-टेस्ट से पहले NTA का बड़ा एक्शन, संदिग्ध पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की लिस्ट CBI को सौंपी

NEET Paper 2026 Leak Case: एनटीए ने सीबीआई को नीट यूजी (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में संदिग्ध पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटरों की सूची सौंपी है। जांच में खुलासा हुआ कि पेपर लीक परीक्षा प्रक्रिया के शुरुआती चरण (पेपर तैयार होने के समय) से ही हुआ। पुणे से जुड़े दो आरोपियों पी. वी. कुलकर्णी और मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास प्रश्नपत्र तक सीधी पहुंच थी। आरोप है कि इन्होंने लीक किए गए सवाल छात्रों को पहले ही सिखाए।

NEET Paper 2026 Leak Case: नीटी यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रश्न पत्र तैयार करने और उसके अनुवाद की प्रक्रिया से जुड़े कई संदिग्ध नामों की एक सूची सीबीआई को सौंपी है, जो फिलहाल जांच एजेंसी के रडार पर हैं।

nta

NTA ने संदिग्ध पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंपी। AI IMAGE

सूत्रों के मुताबिक, आगामी 21 जून को होने वाली नीट यूजी की दोबारा परीक्षा से पहले एनटीए अपने पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटरों के मौजूदा पैनल में बड़ा फेरबदल कर रहा है, ताकि आने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और 'फूलप्रूफ' बनाया जा सके।

End of Feed