देश

NEET PG Entrance Exam: अब नीट पीजी प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित, आज ही होना था एग्जाम

NEET PG Entrance Exam: रविवार 23 जून 2024 को होने वाली नीट पीजी प्रवेश परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। यह परीक्षा अब दूसरे तारीख पर होगी।

Image

नीट पीजी प्रेवश परीक्षा स्थगित (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

NEET PG Entrance Exam: अब नीट पीजी प्रवेश परीक्षा कल यानि कि रविवार 23 जून 2024 को नहीं होगी। आज होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।

क्यों स्थगित हुई नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (22 जून) कहा कि उसने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल में लगे आरोपों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रविवार (23 जून) को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।

विवादों में घिरा है NTA

हाल के कई परीक्षाओं को लेकर एनटीएम विवादों में रहा है। नीट पेपर लीक विवाद में एनटीए बदनाम हो चुका है। एनटीए की ओर से होने वाली कुछ परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

कांग्रेस ने बोला हमला

नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के स्थगित होने करने पर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कोई भी दिन बिना किसी परीक्षा के रद्द होने की खबर के पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके आस-पास के लोगों की पूरी तरह से अक्षमता के कारण ऐसा हो रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article