देश

नप गए NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार, हो गई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से छुट्टी

NTA Director General Subodh Kumar: एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह हाल के दिनों में कई विवादों में फंसे थे। एनटीए के कई परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं।

Image

एनटीए डीजी सुबोध कुमार हटाए गए

NTA Director General Subodh Kumar: नीट पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के आरोपों के बाद अब एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह पर बड़ा एक्शन हुआ है। सरकार ने NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार को उनके पद से हटा दिया। उन्हें डीओपीटी में "अनिवार्य प्रतीक्षा" पर रखा गया है।

कौन बने एनटीए के नए महानिदेशक

नियमित प्रमुख की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक सुबोध कुमार के स्थान पर प्रदीप सिंह खरोला (आईएएस) को एनटीए का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। दीप सिंह खरोला भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के अध्यक्ष हैं, उन्हें एनटीए महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई परीक्षाओं को लेकर विवादों में है एनटीए

पिछले दो महीनों में, एनटीए देश की दो सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर विवादों में घिरा रहा है। पेपर लीक को लेकर सुबोध कुमार छात्रों और विपक्ष के निशाने पर थे। जिसके बाद यह एक्शन हुआ है। इससे पहले एनटीए की जांच और सुधार के लिए सरकार ने 7 सदस्यी कमेटी का ऐलान भी किया है।

एक्शन में सरकार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) का शीर्ष नेतृत्व प्रतियोगी परीक्षाओं-नीट और नेट में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के दायरे में है। एनटीए की भूमिका की जांच के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह संस्थागत विफलता है। मैंने जिम्मेदारी ली है। एनटीए का शीर्ष नेतृत्व कई तरह के सवालों के घेरे में है। लेकिन मुझे सबसे पहले छात्रों के हितों की रक्षा करनी है। मैं उनके हितों का संरक्षक हूं।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article